चेश्मी और रजियान ने इंजरी टाइम में वेल्स को चौंकाया

आखिरी मिनटों में ईरान ने दागे दो गोल

289

चेश्मी और रजियान ने इंजरी टाइम में वेल्स को चौंकाया

दोहा : कतर विश्व कप के छठे दिन ईरान ने वेल्स को हराकर अपनी पहली जीत हासिल की। उसने ग्रुप-बी में वेल्स के खिलाफ निर्धारित समय के बाद इंजरी टाइम में दो गोल दागकर मैच को अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही ईरान के तीन अंक हो गए हैं। वहीं, वेल्स के दो मैच में एक ही अंक हैं। वेल्स के वेन हेनेसी विश्व कप इतिहास में रेड कार्ड पाने वाले तीसरे गोलकीपर हैं। उनसे पहले 1994 में इटली के गोलकीपर जियानलुक पेगलिउका को नॉर्वे के खिलाफ बाहर का रास्ता दिखाया था। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के इटुमेलेंग कूने को उरुग्वे के खिलाफ 2010 में रेड कार्ड मिला था।

ईरान के रूबेज चेश्मी ने मैच समाप्त होने से एक मिनट पहले गोल कर टीम को जीत दिला दी। उन्होंने इंजरी टाइम (90+8वें) में गोलकर वेल्स को चौंका दिया। यह गोल उनका इसलिए भी खास है क्योंकि यह इस विश्व कप में पेनल्टी एरिया से बाहर का पहला गोल है। अब तक जितने भी गोल हुए हैं सारे पेनल्टी एरिया के अंदर किए गए हैं।

वेल्स के गोलकीपर वेन हेनेसी को 86वें मिनट में रेड कार्ड दिया गया। उन्होंने ईरान के स्ट्राइकर तरेमी को बॉक्स के बाहर रोकने के लिए खतरनाक तरीके से अपना पैर उठाया। इस तरह हेनेसी के साथ-साथ वेल्स के एक खिलाड़ी को अपनी कुर्बानी दी गई। हेनेसी की जगह गोलकीपर डेनी वार्ड मैदान पर उतरे। वार्ड के लिए एरॉन रामसे ने अपनी कुर्बानी दी और वह मैदान से बाहर गए।