Chhatisgarh: पूर्व मुख्यमंत्री रमनसिंह होंगे विधानसभा अध्यक्ष, दो उप मुख्यमंत्री होंगे!

1537

Chhatisgarh: पूर्व मुख्यमंत्री रमनसिंह होंगे विधानसभा अध्यक्ष, दो उप मुख्यमंत्री होंगे!

रायपुर: छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह विधानसभा के अध्यक्ष होंगे। इसी के साथ प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष अरुण साव और विजय शर्मा उप मुख्यमंत्री होंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह निर्णय पार्टी द्वारा ले लिया गया है।
इसके पूर्व रायपुर में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में विधायक दल की संपन्न बैठक में मुख्यमंत्री पद के लिए विष्णु देव साय का चयन किया गया। बाद में विष्णु देव राज्यपाल से मिले और सरकार बनाने के लिए अपना दावा पेश किया।