भगवान राम के दरबार पहुंची छत्तीसगढ़ सरकार,कैबिनेट ने किये रामलला के दर्शन

75

भगवान राम के दरबार पहुंची छत्तीसगढ़ सरकार,कैबिनेट ने किये रामलला के दर्शन

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत पूरी कैबिनेट ने शनिवार को अयोध्या धाम में पवित्र राम जन्मभूमि में श्री रामलला के दर्शन किये। इस दौरान पूरे मंदिर परिसर में छत्तीसगढ़ के भांचा राम, जय श्री राम, जय श्री राम का नारा गूंज उठा। मुख्यमंत्री साय ने इस मौके पर भाँचा राम के ननिहाल का उपहार भी प्रभु के चरणों में अर्पित किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ से शबरी माता की भूमि शिवरीनारायण से बेर तथा पवित्र जल, विष्णु भोग का चावल, अनारसा, करी लड्डू तथा कोसे के वस्त्र प्रभु को अर्पित किए।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर प्रभु श्री राम से छत्तीसगढ़ के लोगों की सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि हम लोग पूरी कैबिनेट के साथ श्री रामलला के दर्शन के लिए आज अयोध्या धाम आए। भगवान श्रीराम हमारे छत्तीसगढ़ के भांजे हैं। भांचा राम के दर्शन के लिए हम लोग बहुत उत्सुक थे। भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से वो शुभ घड़ी आ गई है जब हम लोगों को अयोध्या धाम में रामलला के दर्शन का सौभाग्य मिला।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जब हमने अयोध्या धाम जाने का निर्णय लिया तो सोचा कि जब अपने भांजे के दर्शन के लिए जाएंगे तो उनके लिए ननिहाल की तरफ से क्या उपहार लेकर जाएं। फिर विचार आया कि इससे अच्छा उपहार भगवान श्रीराम के लिए क्या हो सकता है कि हम उस पवित्र भूमि शिवरीनारायण से बेर ले जाकर भगवान को भेंट करें, जहां के बेर खुद माता शबरी ने प्रभु श्रीराम को अपने हाथों से खिलाये थे।

Rain Alert-छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनीः अगले 48 घंटों के दौरान इन जिलों में होगी बरसात, मौसम विभाग ने जारी किया ओरेंज-येलो अलर्ट