मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को हाई कमान का बुलावा, कैबिनेट छोड़ दिल्ली हो रहे रवाना 

2385
Horrific Road Accident

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को हाई कमान का बुलावा, कैबिनेट छोड़ दिल्ली हो रहे रवाना

भोपाल: बीजेपी हाई कमान ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को तत्काल दिल्ली पहुंचने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री कैबिनेट को छोड़कर अभी सुबह दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं।

CM Mohan Yadav 6

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के तत्काल बुलावे को उपराष्ट्रपति चुनाव के कैंडिडेट चयन से जोड़ा जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली में उपराष्ट्रपति के नाम को लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि इसी संबंध में मुख्यमंत्री की राय भी ली जा सकती है। बताया गया है कि शायद उन्हें तत्काल दिल्ली पहुंचने के निर्देश भाजपा हाई कमान ने इसी वजह से दिए हैं।