WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर ने श्री महाकाल महालोक का अवलोकन कर लाइट एंड साउंड शो देखा

श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति के बैंड द्वारा “महाकाल सरकार मेरे महाकाल सरकार” की संगीतमय प्रस्तुति दी गई

61

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर ने श्री महाकाल महालोक का अवलोकन कर लाइट एंड साउंड शो देखा

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय ऊर्जा तथा आवास एवं शहरी विकास मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर में स्थित श्री महाकाल महालोक का अवलोकन किया। इस दौरान संभागायुक्त श्री आशीष सिंह ने महाकाल लोक में स्थापित भगवान शिव द्वारा त्रिपुरासुर संहार सहित अन्य प्रतिमाओं की जानकारी दी। इसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. यादव व केंद्रीय मंत्री श्री खट्टर और अन्य जनप्रतिनिधियों ने रुद्र सागर में आयोजित लाइट एंड साउंड शो देखा।

IMG 20260620 WA0011

श्री महाकाल महालोक के रुद्र सागर किनारे बने मंच पर अतिथियों के पहुंचते ही श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित श्री महाकाल बैंड के सदस्यों ने “महाकाल सरकार मेरे महाकाल सरकार” गीत की संगीतमय प्रस्तुति दी। इसके पश्चात लाइट एंड साउंड शो में लेजर लाइट, वाटर स्क्रीन और शानदार साउंड इफेक्ट्स के जरिए बाबा महाकाल, माँ शिप्रा और प्राचीन अवंतिका नगरी (उज्जैन) की पौराणिक कथाओं को बहुत ही मनमोहक तरीके से दर्शाया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री श्री खट्टर को महाकाल लोक की जानकारी दी

लाइट एंड साउंड लेजर शो देखने के बाद ई-कार्ट में बैठकर श्री महाकाल महालोक के अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री श्री खट्टर को श्री महाकाल महालोक में स्थापित विभिन्न प्रतिमाओं की जानकारी दी। इस दौरान नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री रवि सोलंकी, श्री संजय अग्रवाल, अपर मुख्य सचिव श्री संजय दुबे, आयुक्त नगरीय प्रशासन श्री संकेत भोंडवे सहित जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।