
Crackdown on Rising Crime Cases : रतलाम जिले में MD ड्रग्स, सट्टा और जुए के बढ़ते कारोबार पर हिंदूवादी नेता रामबाबू शर्मा ने जताई चिंता!
Ratlam : जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और चाकूबाजी, हत्या, चोरी तथा नशे के बढ़ते कारोबार को लेकर विश्व हिंदू परिषद के पूर्व पदाधिकारी एवं हिंदूवादी नेता रामबाबू शर्मा ने चिंता जताई है। रामबाबू शर्मा ने बताया कि रतलाम शहर सहित जिले में एमडी ड्रग्स का अवैध कारोबार तेजी से पैर पसार रहा हैं। इसकी वजह से पढ़ाई कर रहें युवा तक नशे की गिरफ्त में आ रहें हैं उनका भविष्य प्रभावित हो रहा हैं। नशे के कारण आपराधिक गतिविधियों में भी वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में खुलेआम एमडी ड्रग्स की बिक्री, सट्टा और जुए का कारोबार संचालित हो रहा हैं।
शर्मा के अनुसार नशे की लत के कारण युवाओं में हिंसक प्रवृत्तियां बढ़ रही हैं और छोटी-छोटी बातों पर विवाद गंभीर घटनाओं का रूप ले रहें हैं। उन्होंने बताया कि 2 वर्ष पूर्व भी रतलाम शहर एमडी ड्रग्स की समस्या से जूझ रहा था। उस समय विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों द्वारा धरना-प्रदर्शन और मौन जुलूस निकालकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया था। इसके बाद पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई से नशे के कारोबार पर काफी हद तक अंकुश लगा था। वर्तमान में पुनः नशे, सट्टे और जुए का कारोबार बढ़ रहा है, जिससे सामाजिक और पारिवारिक जीवन प्रभावित हो रहा है। कई परिवार नशे की चपेट में आकर आर्थिक और सामाजिक संकट का सामना कर रहें हैं। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासन से मांग की हैं कि एमडी ड्रग्स, सट्टा और जुए के अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान प्रारंभ किया जाए। साथ ही रामबाबू शर्मा ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस प्रशासन द्वारा शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए तो सामाजिक संगठनों और आमजनों के साथ मिलकर शहर में व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा, शर्मा ने कहा कि नशे का कारोबार समाज की जड़ों को खोखला कर रहा है और इसे रोकना प्रशासन तथा समाज दोनों की सामूहिक जिम्मेदारी हैं!





