मुख्यमंत्री डॉ यादव 26 मार्च को सागर और गुना लोकसभा में चुनाव प्रचार पर

मुख्यमंत्री भाईदूज पर बहनों से करेंगे संवाद,नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में होंगे शामिल

271

मुख्यमंत्री डॉ यादव 26 मार्च को सागर और गुना लोकसभा में चुनाव प्रचार पर

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 26 मार्च को सागर और गुना लोकसभा में चुनाव प्रचार पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री

दो विधानसभाओं के नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मंगलवार को प्रात: 12.15 बजे भोपाल से सागर जिले की सुरखी विधानसभा के बेलहरा पहुंचेंगे। बेलहरा में मुख्यमंत्री डॉ यादव भाईदूज के शुभ अवसर पर आयोजित “नारी शक्ति वंदन” कार्यक्रम में बहनों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दोपहर 2.10 बजे बेलहरा से गुना जिले की चांचौड़ा विधानसभा के बीनागंज पहुंचेंगे। बीनागंज के मंडी प्रांगण में आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री भोपाल रवाना होंगे।