मुख्यमंत्री डॉ यादव ने 6 जिलों के सामूहिक विवाह सम्मेलनों को वर्चुअली किया संबोधित,परिणय सूत्र में बंधे 2205 जोड़े

317

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने 6 जिलों के सामूहिक विवाह सम्मेलनों को वर्चुअली किया संबोधित,परिणय सूत्र में बंधे 2205 जोड़े

 

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अक्षय तृतीया के अवसर पर आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन की बधाई दी। विभिन्न जिलों के सम्मेलनों में वीसी के माध्यम से शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज अक्षय तृतीया है और इस दिन जो मिलता है वो हमेशा बढ़ता ही जाता है। जिसका कभी क्षय नहीं हो, वो अक्षय है। इस सुअवसर पर छिंदवाड़ा में 929, पन्ना में 915, आनंदधाम शिवपुरी में 80, इंदौर में 121, पंधानिया जिला धार में 80, ग्राम नयागांव जिला हरदा में 80 बेटियां विवाह के बंधन में बंधी हैं। सभी नवदंपतियों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।

– मनुष्य जन्म वर्षों के पुण्य का फल है और सनातन संस्कृति में प्रत्येक व्यक्ति को जीवनकाल में 16 संस्कारों से होकर गुजरना होता है। इसमें विवाह संस्कार सबसे बड़ा संस्कार है। अग्नि को साक्षी मानकर 7 फेरों के माध्यम से 7 जन्मों का संकल्प लिया जाता है। विवाह के बाद परिवार में सुख-दुख का वातावरण कभी न कभी बना ही रहता है, लेकिन परिवार की मर्यादा सदैव बनाए रखें। परिवार को समाज में यश मिले, ऐसे कार्य करें। स्मार्टफोन और डिजिटल युग में रिश्तों में कोई संकट न आए, इसके लिए पति-पत्नी दोनों को एकाग्रता के साथ समांजस्य स्थापित करना जरूरी है।

IMG 20250430 WA0033 scaled

– सामूहिक विवाह के आयोजनों से विवाह में होने वाले कई अनावश्यक खर्चों से मुक्ति मिलती है। सभी नवदंपती शासन की योजनाओं का लाभ लें और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए कार्य करें। इस वर्ष बजट में बेटी-बहनों के कल्याण के लिए 27 हजार 100 करोड़ का प्रावधान किया गया है। मध्य प्रदेश के महिला सशक्तिकरण के मॉडल का कई राज्य अनुसरण कर रहे हैं। राज्य सरकार औद्योगिक विकास और महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से नारी सशक्तिकरण और कृषकों की आय बढ़ाने के लिए कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने नारी सशक्तिकरण पर जोर देते हुए लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की हैं। राज्य सरकार भी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण प्रदान कर रही है।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने विवाह बंधन में बंध रहे सभी जोड़ों के उज्जवल , सुखद- स्वस्थ जीवन और उनके दीर्घायु होने की कामना की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत

ग्राम परिच्छा पौहरी, जिला शिवपुरी, ग्राम झलारिया, तह. सांवेर, जिला इन्दौर, ग्राम पंधानिया, धरमपुरी, जिला धार, ग्राम नयागांव तह. टिमरनी, जिला हरदा, इनर ग्राउंड (डी.डी.सी कॉलेज) नयापुर रोड, छिंदवाड़ा और ग्राम पंचायत बनौली, कुआंताल धाम, पवई, जिला पन्ना में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलनो में उज्जैन से वर्चुअली शामिल हुऐ।