मुख्यमंत्री रविवार को मंदसौर में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे, व्यापक तैयारियां जारी

मंदसौर से डॉ. घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान रविवार 8 मई को दोपहर मंदसौर पहुंच रहे हैं। जिला मुख्यालय पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री की उपस्थिति के साथ जनसभा होगी।

जिला प्रशासन, भाजपा पार्टी और जनप्रतिनिधियों द्वारा मुख्यमंत्री जी आगमन और कार्यक्रमों को लेकर व्यापक तैयारी चल रही है। लम्बे अंतराल के बाद मुख्यमंत्री का आगमन हो रहा है।

अतिरिक्त कलेक्टर आर पी वर्मा द्वारा जारी अधिकृत कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री जी भोपाल स्टेट हेंगर से अपरान्ह 12.25 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर डेढ़ बजे मंदसौर हवाई पट्टी पर पहुंचेंगे।

दो घंटे से अधिक समय मंदसौर शहर में रहेंगे। दोपहर साढ़े तीन बजे वापस भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

सांसद श्री सुधीर गुप्ता, किसान मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री बंशीलाल गुर्जर, वरिष्ठ विधायक श्री यशपालसिंह सिसोदिया, विधायक श्री देवीलाल धाकड़, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री नानालाल अटोलिया एवं अन्य ने मुख्यमंत्री के स्वागत की अपील की है।

[expander_maker id=”2″ more=”Read more” less=”Read less”]

 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंदसौर के प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज की आधारशिला मुख्यमंत्री रखेंगे। रेवास देवड़ा मार्ग पर परिवहन कार्यालय के समीप चिन्हित शासकीय भूमि पर शिलान्यास होगा और जनसभा संबोधित करेंगे। जमीन समतलीकरण कर डोम और पांडाल सजाया जा रहा है।

इस अवसर पर गनेड़ीवाल पारमार्थिक ट्रस्ट मंदसौर के सेवा प्रकल्प अंतर्गत आरम्भिक रूप से चयनित 50 महिलाओं को ई- रिक्शा दिये जायेंगे।

ट्रस्ट प्रमुख श्री प्रदीप गनेड़ीवाल द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 100 इलेक्ट्रिक रिक्शा देने का संकल्प है।

इस तारतम्य में विधिपूर्वक चयन, ट्रेनिंग, लायसेंस और ई-रिक्शा उपलब्ध सभी कार्य कराए गए हैं। नगर में पहली बार इलेक्ट्रिक वाहन दौड़ेंगे।

एमआईटी चौराहा स्थित राजपूत समाज द्वारा प्रस्तावित गर्ल्स हॉस्टल और मांगलिक भवन रिसोर्ट का भूमि पूजन मुख्यमंत्री द्वारा किया जायेगा।

एक अन्य प्रमुख कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी पशुपतिनाथ महादेव मंदिर परिसर में सहस्त्र लिंगेश्वर महादेव प्रतिमा की प्राणप्रतिष्ठा अनुष्ठान के मुख्य जजमान होंगे।

WhatsApp Image 2022 05 07 at 5.26.55 PM

तीन दिन से चल समारोह शोभायात्रा के साथ परिसर में हवन पूजन चल रहा है। अनुष्ठान का समापन 8 मई को होगा।

कामधेनु सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था द्वारा जनसहयोग से एकत्रित धातु द्वारा निर्मित 3700 किलो वजनी विशाल महाघन्टा का लोकार्पण मुख्यमंत्री जी के हाथों होगा।

पशुपतिनाथ मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष एवं कलेक्टर श्री गौतमसिंह ने बताया कि मंदिर प्रांगण में नवनिर्मित मंदिर सहस्त्र लिंगेश्वर महादेव प्रतिमा अब दर्शनों के लिए तैयार कराई है।

मंदिर पर शिखर और स्वर्णमंडित शेषनाग आकृति भी बनवाई है।

जिले में प्रदेश की संस्कृति मंत्री श्रीमती उषा ठाकुर शुक्रवार रात ही मंदसौर पहुंची। मंदिर दर्शन कर व्यवस्था को दे।

संभावना है कि संसदीय क्षेत्र के मंत्री जगदीश देवड़ा, हरदीपसिंह डंग, ओमप्रकाश सखलेचा, प्रभारी मंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तिगांव सहित अन्य मंत्री, विधायक, संगठन पदाधिकारियों की उपस्थिति कार्यक्रमों में रहेगी।

मंदसौर और मालवा अंचल में भीषण गर्मी का प्रकोप है। पारा चढ़कर 40- 41 डिग्री पर है। मुख्यमंत्री की जनसभा भरी दोपहरी में प्रस्तावित है।

सूत्रों के मुताबिक जनसभा में संगठन रूप से दस हजार की उपस्थिति का लक्ष्य है ऐसे में भारी कठिनाई महसूस की जा रही है।

मुख्यमंत्री प्रवास और कार्यक्रम को सफ़ल बनाने की चुनौती है। प्रशासन और पार्टी दोनों जुटे हैं।

[/expander_maker]