मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा पत्रकार श्री शर्मा के निधन पर दुख व्यक्त

614

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा पत्रकार श्री शर्मा के निधन पर दुख व्यक्त

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने वरिष्ठ पत्रकार श्री संजय शर्मा (व्हिस्पर्स इन द कोरिडर्स) के निधन पर दुख व्यक्त किया है। स्व. शर्मा कुछ समय से कैंसर से पीड़ित थे और उनका उपचार चल रहा था। आज दोपहर श्री शर्मा का निधन हुआ।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि स्व. शर्मा ने पत्रकारिता के लिए महत्वपूर्ण सेवाएँ दी। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से स्व. शर्मा की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजन को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।