मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इंदौर की घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, जांच के निर्देश

473

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इंदौर की घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, जांच के निर्देश

भोपाल: मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में पुरानी निजी बावड़ी के धंस जाने से 11 व्यक्तियों की असामयिक मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि है यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। अनेक प्रयासों के बाद 11 नागरिकों को बचाया नहीं जा सका। घटना की जांच के निर्देश दिए गए हैं। सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।

WhatsApp Image 2023 03 30 at 6.09.09 PM

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि घटना में दिवंगत लोगों के परिजन को पांच पांच लाख रुपए की राहत राशि प्रदान की जाएगी। घायलों के नि: शुल्क उपचार के साथ 50 हजार प्रति घायल को राशि प्रदान की जाएगी।