Chief Minister’s Dinner : CM ने प्रदेश के सांसदों को रात्रि भोज दिया, दिग्विजय सिंह समेत 26 सांसद दिखाई दिए!

दिग्विजय सिंह और वीडी शर्मा का गर्मजोशी से मिलना सबकी नजरों में आया!

1526

Chief Minister’s Dinner : CM ने प्रदेश के सांसदों को रात्रि भोज दिया, दिग्विजय सिंह समेत 26 सांसद दिखाई दिए!

New Delhi : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुरुवार रात को दिल्ली में प्रदेश के सांसदों को रात्रि भोज पर आमंत्रित किया। इस डिनर में 26 सांसद शामिल हुए। इस दौरान विकसित भारत संकल्प यात्रा के समन्वय, भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के प्रदेश में क्रियान्वयन और भारत सरकार के समक्ष लंबित प्रदेश से जुड़े विषयों पर संसदीय क्षेत्रवार चर्चा हुई।
मध्य प्रदेश भवन में आयोजित रात्रि भोज कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा, भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा एवं संगठन महामंत्री हितानंद उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत में सांसदों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और प्रदेश के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई।

IMG 20231222 WA0024

गर्मजोशी से मिले दिग्विजय और वीडी
अभी तक मुख्यमंत्री के रात्रि भोज में कांग्रेस के लोकसभा और राज्यसभा के सांसद शामिल नहीं होते थे। लेकिन, इस बार दिग्विजय सिंह और विवेक तंखा दोनों भोज में आए। खास बात यह कि दिग्विजय सिंह और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा बेहद गर्मजोशी से मिले। दोनों के बीच अकेले में भी बातचीत हुई। जबकि, प्रदेश की राजनीति में इन दोनों नेताओं के बीच हमेशा ही खींचतान वाली बयानबाजी होती रही है। लेकिन, मुख्यमंत्री के रात्रि भोज में कांग्रेस के नेताओं का शामिल होना और भाजपा नेताओं से आत्मीयता से मिलना राजनीतिक सामंजस्य के नए अध्याय की शुरुआत की तरह देखा जा रहा है।

BJP’s National Officials Meet: लोकसभा चुनाव की तैयारियां, बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक, PM मोदी भी पहुंचे 

Kangana Will Contest Elections : कंगना रनौत की लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी! /