Child Fell in Borewell : बोरवेल में फंसे बच्चे को बचाने के लिए गड्ढा खोदा, फिर टनल बनाकर निकाला जाएगा!

सुबह 5 बजे तक बच्चे का मूवमेंट मिलने की जानकारी!

518

Child Fell in Borewell : बोरवेल में फंसे बच्चे को बचाने के लिए गड्ढा खोदा, फिर टनल बनाकर निकाला जाएगा!

Vidisha : विदिशा जिले के लटेरी में बोरवेल में फंसे 7 साल के बच्चे को बचाने की कोशिशें जारी है। वह 43 फीट नीचे फंसा है, सुबह 5 बजे तक उसका मूवमेंट मिलता रहा। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मंगलवार सुबह साढ़े 11 बजे से उसे बचाने में जुटी है। बोरवेल 60 फीट गहरा है।

बताते हैं कि दिनेश अहिरवार का बेटा लोकेश सोमवार सुबह 11 बजे खेत में बने बोरवेल में गिर गया था। बताते हैं कि वह बंदरों के पीछे भाग रहा था, तभी बोरवेल में गिर गया। अब बोरवेल के समानांतर 50 फीट गड्‌ढा खोदा जा रहा है, फिर एक टनल बनाई जाएगी। बीती रात 4 जेसीबी और 3 पोकलेन मशीन से रातभर यहां खुदाई करती रही। बच्चे तक पाइप के जरिए ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है। सीसीटीवी से भी निगरानी हो रही है। एनडीआरएफ को सुबह 5 बजे तक उसका मूवमेंट मिलता रहा।

कलेक्टर उमाशंकर भार्गव और लटेरी के एसडीएम हर्षल चौधरी, एडिशनल एसपी समीर यादव के साथ मौजूद रहे। गहराई बढ़ने के साथ खुदाई की गति धीमी हो गई है। अभी 10 फीट तक और खुदाई होना है। फिर 5 फीट की टनल बनाकर बच्चे तक पहुंचा जाएगा।

CM ने घटना को दुखद बताया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस घटना पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा है कि विदिशा जिले की लटेरी तहसील के खेरखेड़ी गांव में 7 वर्षीय मासूम के बोरवेल में गिरने की घटना दु:खद है। मैंने स्थानीय प्रशासन को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं, और उनके सतत संपर्क में हूं। रेस्क्यू टीम बच्चे को सुरक्षित बचाने हेतु प्रयासरत है। मासूम की कुशलता की प्रार्थना करता हूं।