शहर कांग्रेस कमेटी ने मनाया 138 वा कांग्रेस स्थापना दिवस

_भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 138 वां स्थापना दिवस शहर कांग्रेस द्वारा धूमधाम से मनाया गया।स्थापना दिवस मदर टेरेसा ट्रस्ट द्वारा संचालित निर्मला भवन में निशक्त लोगों के साथ मनाया गया!_ 

579

शहर कांग्रेस कमेटी ने मनाया 138 वा कांग्रेस स्थापना दिवस

 

*रतलाम*

*शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा*

इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने कहा हमें गर्व है हमें ऐसी पार्टी से जुड़े हैं जिसकी देश की आजादी में पूर्णतःयोगदान रहा हैं।आज देश की महत्वपूर्ण आवश्यकता कांग्रेस पार्टी हैं,पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने कहा की कांग्रेस पार्टी का अपना बलिदान का इतिहास हैं,और पार्टी में कभी व्यक्तिगत हितों पर ध्यान नहीं दिया सिर्फ देशहित पर ध्यान दिया हैं!वर्तमान दौर में हमें सांप्रदायिकता और देश को कमजोर करने वाली शक्तियों से लड़ने का संकल्प लेना हैं!

IMG 20221228 WA0039

जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट ने कांग्रेस के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के इस दौर में पार्टी की प्रासंगिकता बड़ी है एवं कार्यकर्ताओं पर बड़ी जवाबदारी हैं!

*इन्होंने किया संबोधित* 

कार्यक्रम को नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, रजनीकांत व्यास,सतीश पुरोहित,राजीव रावत,श्रीमती कुसुम चाहर,बसंत पंड्या, कमरुद्दीन कछवाय,विजय सिंह चौहान,मनोहर पचोरी ने भी संबोधित किया।

*यह थे उपस्थित* 

इस अवसर पर पार्षद वहीद शेरानी,श्रीमती आशा रावत,हितेश पेमाल,शैलेंद्र सिंह अठाना,युवक कांग्रेस अध्यक्ष सय्यद वुसत, एन.एस.यु.आई.अध्यक्ष नीलेश शर्मा,सुनील पारीख एडवोकेट, पार्षद सलीम भाई बागवान,, विशाल डांगी,पीयूष बाफना,रवि वर्मा, सोनू व्यास,संजय खंडकर, प्रदीप राठौर,आरिफा कछवाय, अभिजीत सुराणा,सुमित यादव, वीरपाल सिंह,कैलाश सोलंकी, विजय पंड्या लाला,गोलू डेनियल,सादिक लाला,सुनील मिश्रा,मनोज खोईवाल,हेमंत नेका,जीतेन्द्र हाडा,मांगीलाल जैन, रोहित मीणा,टंटू शर्मा,जोंटी दुबे ईक्का बेलुत,निशिकांत व्यास सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थें।

*संचालन तथा आभार* 

कार्यक्रम का संचालन जेम्स चाको ने किया एवं रजनीकांत व्यास ने आभार माना!