WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Hiraba’s Health Deteriorated : बीमार मां को देखने PM अहमदाबाद पहुंचे! 

राहुल गांधी और प्रियंका ने ट्वीट कर जल्द स्वस्थ होने की कामना की! 

Hiraba’s Health Deteriorated : बीमार मां को देखने PM अहमदाबाद पहुंचे! 

 

Ahmadabad : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन (हीराबा) की तबीयत बिगड़ गई। नरेंद्र मोदी मां को देखने अहमदाबाद के अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और राज्य के कुछ मंत्री भी हैं। अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल के बाहर लोगों का हुजूम उमड़ा है। इस कारण पूरे इलाके की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

मंगलवार देर रात हीराबा की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। अस्पताल ने बुधवार दोपहर को हेल्थ बुलेटिन जारी कर बताया कि हीराबा की तबीयत अब स्थिर है। हीराबा ने जून में ही अपना 100वां जन्मदिन मनाया है। प्रधानमंत्री मोदी भी उस समय उनसे मिलने आए थे।    इससे पहले 2016 में भी हीराबा की तबीयत बिगड़ी थी। तब उन्हें एक सामान्य नागरिक की तरह 108 एंबुलेंस के जरिए गांधीनगर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इतना ही नहीं सामान्य मरीजों की तरह ही हीराबा का अस्पताल के जनरल वार्ड में इलाज किया गया था।

IMG 20221228 WA0043

स्वस्थ होने की कामना की

राहुल गांधी ने भी हीराबा के जल्द ठीक होने की कामना की है। राहुल ने लिखा ‘एक मां और बेटे के बीच का प्यार अनन्त और अनमोल होता है। मोदी जी, इस कठिन समय में मेरा प्यार और समर्थन आपके साथ है। मैं आशा करता हूं आपकी माताजी जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं।’ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी ट्विट कर लिखा ‘मुश्किल घड़ी में PM मोदी के साथ। PM मोदी की माता जल्द स्वस्थ हों।’