CM और हेमंत खंडेलवाल आज दिल्ली दौरे पर, केंद्रीय नेतृत्व से करेंगे मुलाकात

480

CM और हेमंत खंडेलवाल आज दिल्ली दौरे पर, केंद्रीय नेतृत्व से करेंगे मुलाकात

 

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव आज दोपहर बाद दिल्ली जा रहे हैं। उनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी रहेंगे। अध्यक्ष चुने जाने के बाद हेमंत की यह पहली दिल्ली यात्रा है।


 नर्मदा पूजन कर पहली बार अपने गृहनगर बैतूल के लिए रवाना हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, मार्ग से कई जगह हुआ भव्य स्वागत

 


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों नेता केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा और केंद्रीय मंत्री अमित शाह सहित केंद्रीय संगठन के प्रमुख पदाधिकारी से मुलाकात कर कई विषयों पर चर्चा करेंगे। इसके बाद सत्ता और संगठन के स्तर पर नई नियुक्तियां की प्रक्रिया को गति मिलेगी।