CM came to pay tribute : सुहास भगत की माताजी को CM ने श्रद्धांसुमन अर्पित किए

1853

Indore : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज सुबह इंदौर पहुँचे। वे एयरपोर्ट से सीधे भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत के निवास पहुंचे और उनकी माताजी श्रीमती शुभांगी भगत को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री श्रद्धासुमन अर्पित करके वापस एयरपोर्ट होकर भोपाल लौट गए। अंतिम यात्रा से पहले मुख्यमंत्री सुहास भगत के निवास पहुंच गए थे।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत की माताजी का शनिवार दोपहर इंदौर में दु:खद निधन हो गया था। वे 78 वर्ष की थीं तथा कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहीं थीं। उनका अंतिम संस्कार 6 मार्च को प्रातः 10 इंदौर के राम बाग विश्राम घाट पर हुआ। अंतिम यात्रा उनके निवास नुपुर श्री रेसिडेंसी, ब्रजेश्वरी मेंन, गणेश धाम कॉलोनी, बंगाली चौराहा, इंदौर से प्रारंभ हुई।