CM Chouhan Reached Spot, Described Accident As Heartbreaking, घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश

269

CM Chouhan Reached Spot, Described Accident As Heartbreaking, घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश

भोपाल:मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सतना जिले के प्रवास के दौरान सीधी जिले में हुई दुर्घटना की खबर मिलते ही अधिकारियों को दुर्घटना से प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता निर्देश दिए। वे तत्काल घटनास्थल पहुंचे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह दुर्घटना ह्रदय विदारक है। दुर्घटना में दिवंगत व्यक्तियों के परिजन को आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही घायलों का नि:शुल्क उपचार करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

IMG 20230225 WA0017

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज रात सीधी जिले में हुई दुर्घटना में खड़ी हुई बसों से ट्रक द्वारा टकराने के फलस्वरूप हुई जन हानि और रेस्क्यू प्रयासों की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रशासनिक अधिकारियों ,नागरिकों और घटना के प्रत्यक्षदर्शियों से विवरण जाना। मुख्यमंत्री श्री चौहान अस्पताल पहुंचकर घायलों से भी मिले ।

IMG 20230225 WA0019

मुख्यमंत्री श्री चौहान रीवा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में उपचार ले रहे दुर्घटना के घायल नागरिकों से भेंट की। सीएम चिकित्सकों और अधिकारियों से भी चर्चा की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के अलावा अन्य जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने भी अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों से दुर्घटना की जानकारी प्राप्त की। पूर्व मंत्री श्री राजेंद्र प्रसाद शुक्ला, सांसद सुश्री रीति पाठक और अन्य जनप्रतिनिधि घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे।