WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

CM डॉ मोहन यादव ने एग्जिट पोल पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया पर कहा- कांग्रेसी अपने व्यवहार से अराजकता उत्पन्न कर रहे

WhatsApp Image 2024 06 03 At 19.47.23

CM डॉ मोहन यादव ने एग्जिट पोल पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया पर कहा- कांग्रेसी अपने व्यवहार से अराजकता उत्पन्न कर रहे

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एग्जिट पोल पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया पर कहा- जिस ढंग से कांग्रेसी व्यवहार कर रहे हैं, अराजकता उत्पन्न कर रहे हैं।

उन्होंने कहा जिस दिन चुनाव हुआ था, हम उसी दिन से कह रहे थे (बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिल रहा है) लेकिन विपक्षी मानने को तैयार नहीं थे।

पढ़ना जारी रखें

ये लोग न 2014 में मान रहे थे… न 2019 में मान रहे थे और न आज मान रहे हैं। ये जिस ढंग से व्यवहार कर रहे हैं, अराजकता उत्पन्न कर रहे हैं।

सीएम ने कहा चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर कभी दुनिया में किसी ने प्रश्न खड़ा नहीं किया है। यह संकीर्ण भावना से ग्रसित है।

डॉ यादव ने अपील करते हुए कि अगर वो पराजित हो रहे हैं तो वो अपना आत्म अवलोकन करें। अगला चुनाव फिर 5 साल बाद आएगा।