
पढ़ना जारी रखें
नीलेश अपनी मोटरसाइकिल से बेग में 10 लाख रुपए भरकर कालूखेड़ा स्थित सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया में रूपए जमा करने आ रहे थे। इसी दौरान ग्राम नवेली और बगिया के रास्ते में 2 मोटरसाइकिल पर सवार होकर 4 लुटेरे जिन्होंने काले कपड़े पहन रखे थे, राठौर की मोटरसाइकिल पर पैर मारकर गिरा दिया और मार-पीट करते हुए रुपए लूटकर भाग गए।
शाम तक पुलिस ने क्षेत्र में स्थापित सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को देखा और लुटेरों की तलाश में जुटी हुई है। नीलेश राठौर की रिपोर्ट पर पुलिस ने लूट का प्रकरण दर्ज किया है।