
आज रतलाम आएंगे CM डॉ मोहन यादव, जिले के जावरा में डॉ पांडेय की प्रतिमा का करेंगे अनावरण!
Ratlam : प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 दिसंबर को अल्प प्रवास पर दोपहर 2ः30 बजे रतलाम आएंगे। भारतीय जनता पार्टी द्वारा रतलाम आगमन पर जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के नेतृत्व में बंजली हवाई पट्टी पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रम में शामिल होंगे। मार्ग में भाजपा मंडल एवं प्रकोष्ठ मंच से स्वागत करेंगे। मंडल अध्यक्ष सोना शर्मा, मयूर पुरोहित, आदित्य डागा, निलेश गांधी एवं नंदकिशोर पंवार ने पार्टी कार्यकर्ताओं से इस अवसर पर अधिक से अधिक उपस्थित रहने का आह्वान किया है।
भावांतर योजना में 3.77 लाख किसानों के खातों में अंतरित करेंगे 810 करोड़ रुपए!
यहां से सीएम डॉ मोहन यादव जिले के जावरा शासकीय भगत सिंह महाविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय सोयाबीन भावांतर योजना कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से 3.77 लाख किसानों के खातों में 810 करोड़ रूपए अंतरित करेंगे। भावांतर योजना में अब तक 6.44 किसानों को 1292 करोड़ रुपए अंतरित किए जा चुके हैं। कार्यक्रम में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्राम सुजापुर में पूर्व सांसद डॉ. लक्ष्मीनारायण पाण्डेय की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे!





