WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

9 Gamblers Arrested : जुआ खेलते हुए 9 जुआरी को किया गिरफ्तार, 6400 रुपए जब्त, जानिए जुआरियों के नाम!

637

9 Gamblers Arrested : जुआ खेलते हुए 9 जुआरी को किया गिरफ्तार, 6400 रुपए जब्त, जानिए जुआरियों के नाम!

Ratlam : शिवगढ़ रोड़ पर स्थित ग्राम सागोद के पास पेड़ के नीचे जुआ खेलते हुए 9 जुआरी को जुआ खेलते हुए पुलिस ने पकड़ते हुए उनसे 6400 रुपए जब्त किए। दीनदयाल नगर थाना प्रभारी अनुराग यादव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रिंग रोड पर पेड़ के नीचे कुछ लोग जुआ खेल रहें हैं। पुलिस ने सूचना पर क्षेत्र में दबिश देकर जुआरी बद्रीलाल पाटीदार निवासी हरथली से 1 हजार, संदीप भंवरलाल पिरोदिया निवासी गोपाल गोशाला रोड़ से 4 सौ रुपए, राजेश राठौर निवासी भगतपुरी से 3 सौ रुपए, इदरिश बोहरा निवासी बोहरा बाखल से 5 सौ रुपए, नवरत्न कटारिया निवासी चांदनी चौक से 6 सौ रुपए, गोविंद सेन निवासी धनजी भाई का नोहरा से 4 सौ रुपए, भगवतीलाल बैरागी निवासी त्रिपोलिया गेट से 3 सौ रुपए, कैलाश गुर्जर निवासी सागोद रोड़ से 8 सौ रुपए, निरंजन शर्मा निवासी शिवालय कॉलोनी से 3 सौ रुपए तथा मौके से 18 सौ रुपए सहित 6 हजार 4 सौ रुपए जब्त किए गए!