WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

CM Dr Yadav Reviews Agreement: मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड और MP राज्य सहकारी दुग्ध संघ के बीच संपादित अनुबंध की कार्रवाई की समीक्षा की

CM Dr Yadav Reviews Agreement: मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड और MP राज्य सहकारी दुग्ध संघ के बीच संपादित अनुबंध की कार्रवाई की समीक्षा की

 

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड और मध्य प्रदेश राज्य सहकारी दुग्ध संघ के मध्य संपादित अनुबंध के बाद की गई कार्रवाई की समत्व भवन में समीक्षा की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा है कि राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की डेयरी क्षेत्र में विशेषज्ञ का लाभ संपूर्ण प्रदेश को समान रूप से मिले यह सुनिश्चित करना आवश्यक है। सहकारी संघों के साथ-साथ निजी डेयरी संचालकों को भी आवश्यक कंसल्टेंसी उपलब्ध कराई जाए।

मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने कहा कि प्रदेश में दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के लिए अन्य राज्यों की बेहतर नस्ल की गाय भैंसों को प्रदेश में लाने और उन्हें किसानों को उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाने की आवश्यकता है। यह सुनिश्चित करना भी आवश्यक है कि प्रदेश में उत्पादित दूध के वैल्यू एडिशन के बाद ही डेयरी उत्पाद प्रदेश के बाहर जाएं।

मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने कहा कि प्रदेश में बड़ी गौशालाएं विकसित की जा रही हैं ।इनके विकास और बेहतर प्रबंधन से भी दूध उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि निजी विश्वविद्यालय भी डेयरी टेक्नोलॉजी और एनिमल हसबेंडरी संबंधी कोर्स संचालित करें।