
CM डॉ यादव के बेटे डॉ. अभिमन्यु की सगाई हुई
भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के बेटे डॉक्टर अभिमन्यू की सगाई आज यहां मुख्यमंत्री निवास पर खरगोन के श्री दिनेश यादव की सुपुत्री डॉ. इशिता यादव के साथ संपन्न हुई।
बाबा श्री महाकाल और श्री गोपाल कृष्ण की परम कृपा और पूज्य पिताश्री और माताश्री के आशीर्वाद से पुत्र चिरंजीवी डॉ. अभिमन्यु यादव की सगाई, खरगोन के श्री दिनेश यादव जी की सुपुत्री डॉ. इशिता यादव के साथ संपन्न हुई।
इस पुनीत, पावन मंगल बेला पर सभी वरिष्ठजनों ने आशीर्वाद प्रदान किया,… pic.twitter.com/pCEJPgapst
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) June 8, 2025
मुख्यमंत्री ने अपने X पोस्ट पर यह जानकारी देते हुए बताया कि बाबा श्री महाकाल और श्री गोपाल कृष्ण की परम कृपा और पूज्य पिताश्री और माताश्री के आशीर्वाद से पुत्र चिरंजीवी डॉ. अभिमन्यु यादव की सगाई, खरगोन के श्री दिनेश यादव जी की सुपुत्री डॉ. इशिता यादव के साथ संपन्न हुई।
इस पुनीत, पावन मंगल बेला पर सभी वरिष्ठजनों ने आशीर्वाद प्रदान किया, स्वजनों ने बधाइयां दीं, आप सभी का हृदय से आभार, अभिवादन।





