यूक्रेन में मध्यप्रदेश के फंसे बच्चों की वापसी को लेकर CM ने की दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक

कल दो फ्लाइट दिल्ली और एक फ्लाइट मुंबई आयेगी

1044

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज दिल्ली स्थित रेजिडेंट कमिश्नर कार्यालय के अधिकारियों के साथ यूक्रेन में फंसे मध्यप्रदेश के बच्चों की वापसी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में सीएम ने इस संबंध में
अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।

अधिकारियों ने बताया कि वे निरंतर अविभावकों से संपर्क में है। अधिकारियों ने बताया कि बच्चों को लेकर कल दो फ्लाइट दिल्ली और एक फ्लाइट मुंबई आयेगी।
अब तक मध्यप्रदेश के 29 बच्चे भारत आए,आज शाम 6 बच्चे वापस आए है।

मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि
बच्चो के अविभावकों से विनम्रता और संवेदनशीलता से बात करे।
भारतीय Embassy में निरंतर संपर्क कर बच्चो की चिंता करते रहे।
भारत में आने पर बच्चो की समुचित व्यवस्था करे।
स्वदेश वापसी होने पर उनके रुकने और प्रदेश में जाने की व्यवस्थाएं करे।

इस मौके पर रेजीडेंट कमिश्नर पंकज राग ने बताया कि विगत 4 दिन से दिल्ली स्थित रेजिडेंट कार्यालय का स्टॉफ दिन रात काम कर रहा है।प्रत्येक अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
दिल्ली स्थित कार्यालय निरंतर सीएमओ से संपर्क में है।