MP Rajya Sabha Election: बीजेपी के तीसरे उम्मीदवार के रूप में महेश केवट ने नामांकन दाखिल किया

45

MP Rajya Sabha Election: बीजेपी के तीसरे उम्मीदवार के रूप में महेश केवट ने नामांकन दाखिल किया

भोपाल: MP Rajya Sabha Election: मध्य प्रदेश के राज्यसभा के चुनाव में बीजेपी के तीसरे उम्मीदवार के रूप में महेश केवट ने आज विधानसभा में नामांकन दाखिल किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला मंत्री प्रहलाद पटेल सहित कई मंत्री और भाजपा नेता मौजूद रहे।
। इससे पहले आज सुबह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल की उपस्थिति में मध्यप्रदेश से राज्यसभा के प्रत्याशी श्री महेश केवट ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय स्थित मंदिर में दर्शन-पूजन करने के पश्चात महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन किया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश शासन के मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, श्री प्रहलाद पटेल, श्री राकेश सिंह, श्री नारायण सिंह पंवार, श्री दिलीप जायसवाल, मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग और लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन के अध्यक्ष श्री संजय नगाईच, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शैलेन्द्र बरूआ, श्री सुरेन्द्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री श्री राहुल कोठारी, राज्यसभा के प्रत्याशी श्री रजनीश अग्रवाल, विधायक श्रीमती रीति पाठक, श्री हरीशंकर खटीक, पूर्व मंत्री श्री जालम सिंह पटेल, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री श्याम महाजन, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष उषा अग्रवाल, जिला अध्यक्ष श्री रविन्द्र यति सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बता दे कि राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी घोषित होने के बाद महेश केवट ने मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पद से कल इस्तीफा दे दिया। शासन ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।