WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

CM Helpline: 2008 पेडिंग शिकायतों को निकाल करवाने में जुटे परिवहन आयुक्त जोगा

CM हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में रतलाम जिला टॉप टेन में पंहुचा

CM Helpline: 2008 पेडिंग शिकायतों को निकाल करवाने में जुटे परिवहन आयुक्त जोगा

भोपाल: सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों के निराकरण को लेकर परिवहन आयुक्त उमेश जोगा ने सख्त रूख दिखाया गहै। उनके निर्देश पर मंगलवार को सभी जिला आरटीओ कार्यालय में विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। जोगा ने परिवहन आयुक्त का प्रभार लेने के बाद जब समीक्षा की तो पता चला कि यहां पर सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की लंबित संख्या दो हजार से ज्यादा है। इस पर उन्होंने न सिर्फ नाराजगी जताई, बल्कि यह तय किया कि हर मंगलवार को सभी जिलों के आरटीओ कार्यालय में विशेष शिविर लगेंगे और शिकायतों को हल किया जाएगा।

उनके निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों के आरटीओ कार्यालय में शिविर लगाए गए हैं। शिविर से पहले सभी शिकायतकर्ताओं को मोबाइल फोन कर उन्हें संबंधित कार्यालय में आने को कहा गया। यहां पर उनकी पूरी शिकायत सुनी जा रही है। इसके बाद उसका निराकरण करने का प्रयास किया जा रहा है। मंगलवार को दिन भर चलने वाले शिविर के बाद कितनी शिकायतों का निराकरण हुआ, परिवहन आयुक्त उमेश जोगा इसकी समीक्षा करेंगे। इसके बाद अगले मंगलवार को फिर से यह शिविर सभी जिलों में लगाया जाएगा। आरटीओ से जुड़ी सीएम हेल्पलाइन में 2008 शिकायतें लंबित हैं, जिनका निराकरण नहीं हो सका है।