CM in Action: विकसित MP के विजन पर CM डॉ मोहन यादव ने मंत्रियों और अफसरों के साथ किया मंथन

143

CM in Action: विकसित MP के विजन पर CM डॉ मोहन यादव ने मंत्रियों और अफसरों के साथ किया मंथन

 

भोपाल:लोकसभा चुनाव सम्पन्न होंने के बाद मध्यप्रदेश सरकार रफ्तार पकड़ने जा रही है। कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव विकसित मध्यप्रदेश के विजन को लेकर प्रदेश के मंत्रियों और अपर मुख्य सचिव तथा प्रमुख सचिवों के साथ चर्चा करेंगे।

बैठक में सबसे पहले पिछले छह माह की सरकार की उपलब्धियों पर बात की गई। विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिवों ने प्रेजेंटेशन दिए और बताया कि प्रदेश में उनके विभागों के अधीन पिछले छह माह में कितने काम हुए है। इसके अलावा अगले वर्षो के विभागों के रोडमैप को लेकर भी चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों और अफसरों से उनकी उपलब्ध्यिों और अगले रोडमैप को लेकर वन टू वन चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव चाहते है कि मध्यप्रदेश को विकसित मध्यप्रदेश बनाया जाए और देश का सबसे अव्वल राज्य बनाया जाए। बैठक में सिंहस्थ की तैयारियों और आगे किए जाने वाले विकास कार्यो पर भी चर्चा की गई। इसमें सभी विभागों से उनकी जिम्मेदारियों का उचित निवर्हन करने और सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने पर चर्चा की गई। आगे होंने वाले कामों पर बात की गई। सीएम का पूरा फोकस है कि मध्यप्रदेश को देश का नंबर वन राज्य बनाया जाए। आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिले। सरकारी योजनाओं का मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन हो और लोगों को बिना किसी भ्रष्टाचार के बिना किसी दिक्कत के सुविधाओं और योजनाओं का लाभ मिले। मुख्यमंत्री ने अफसरों को जनसेवक की तरह कार्य करने और उनकी समस्याओं को हल करने के लिए निर्देशित किया।

शाम को एसपी कलेक्टरों से होगी चर्चा
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज शाम को चार बजे प्रदेश के सभी जिला कलेक्टर,एसपी और जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा करेंगे। वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए अफसरों और प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री ने मंत्रालय से बात करेंगे। बैठक में जिलों के विकास, वहां की कानून व्यवस्था, स्थानीय जरुरतों, अभियानों और योजनाओं के क्रियान्वयन तथा अभियानों और दिवसो के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन पर चर्चा की जाएगी।