CM मोहन यादव के पुत्र डॉ अभिमन्यु का विवाह 30 नवंबर को सामूहिक विवाह समारोह में, तैयारियां जोरों से जारी

376

CM मोहन यादव के पुत्र डॉ अभिमन्यु का विवाह 30 नवंबर को सामूहिक विवाह समारोह में, तैयारियां जोरों से जारी

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पुत्र डॉ. अभिमन्यु यादव 30 नवम्बर को उज्जैन में होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन में परिणय सूत्र में बंधेगा। डॉ. अभिमन्यु के साथ 20 और जोड़े भी इस सम्मेलन में यहां पर सात जन्मों के लिए सात फेरे लेंगे।

इस सम्मेलन की तैयारियों जोरों पर चल रही है। खासबात यह है कि यह सामूहिक विवाह सम्मेलन न सिर्फ विवाह सम्मेलन है, यह समाजिक सरोकार के साथ ही सामाजिक समरसता से भी परिपूर्ण रहेगा।

प्रदेश में इन दिनों भाजपा द्वारा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में समरसता सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। इन सम्मेलनों का उद्देश्य समाज के सभी वर्गो को एक मंच पर लाकर सामाजिक एकजुटता और बंधुत्व को मजबूत करना है। मुख्यमंत्री ने अपने पुत्र का विवाह भी इसी भावना से जोड़कर एक ऐसा उदाहरण प्रस्तुत किया है।

उज्जैन में होने वाले इस सामूहिक विवाह समारोह में कुल 21 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे। जिसमें समाज के विभिन्न वर्गो से आने वाले परिजनों के बेटे-बेटी अपने जीवन की नई शुरूआत करेंगे। इन्ही जोड़ों में मुख्यमंत्री के पुत्र डॉ. अभिमन्यु यादव और डॉ. ईशिता पटेल का विवाह भी शामिल है।

मुख्यमंत्री ने अपने निमंत्रण में स्पष्ट लिखा है कि यह आयोजन सामाजिक समरसता को समर्पित है और अतिथियों का आशीर्वाद ही इस शुभ अवसर का सबसे बड़ा उपहार होगा।

वर्तमान समय में जहां शादियां दिखावे, खर्च का प्रतीक बनते जा रहे हैं, वहीं मुख्यमंत्री का अपने पुत्र की शादी को सामूहिक सम्मेलन में करवाने का निर्णय सादगी, सामाजिक जिम्मेदारी और आदर्श आचरण का सशक्त संदेश देगा। इस कदम को न केवल राजनीतिक दृष्टि से, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी एक बड़ा संदेश माना जा रहा है।

*सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लिया* 

इस आयोजन की तैयारियां उज्जैन में जोर शोर से चल रही है। सुरक्षा को लेकर एडीजी इंटेलीजेंस ए साई मनोहर उज्जैन पहुंचे और उन्होंने यहां के डीआईजी नवनीत भसीन एवं एसपी प्रदीप शर्मा के साथ निरीक्षण किया। वहीं उज्जैन के सामािजक कार्यकर्ता भी इस आयोजन को लेकर तैयारियों में जुटे हुए हैं।