WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

खाद वितरण व्यवस्था को लेकर CM शिवराज नाराज,ली वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक,दी हिदायत

1126
WhatsApp Image 2022 11 02 At 11.04.44 PM 696x464

खाद वितरण व्यवस्था को लेकर CM शिवराज नाराज,ली वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक,दी हिदायत

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सभी जिलों में किसानों के लिए पर्याप्त खाद की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस बारे में पहले भी निर्देश दिए गए हैं। फिर भी कहीं कहीं से प्राप्त हो रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए व्यवस्था में तत्काल सुधार का कार्य किया जाए। आज पन्ना भ्रमण में भी मुख्यमंत्री श्री चौहान को कुछ वितरण केंद्रों के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई, जिसे लेकर उन्होंने अप्रसन्न्ता व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक प्रबंध और समाधान की कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज पन्ना जिले के दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री निवास में सहकारिता मंत्री श्री अरविंद सिंह भदौरिया के साथ प्रमुख सचिव सहकारिता, आयुक्त सहकारिता और प्रबंध संचालक मार्कफेड के साथ प्रदेश में खाद व्यवस्था के बारे में चर्चा कर व्यवस्थाओं को चुस्त दुरस्त रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उपलब्धता के साथ ही सुचारू वितरण व्यवस्था के निर्देश दिए।