WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

CM Talk : मंदसौर जिले का लिंगानुपात बेहतर, इसे उत्सव की तरह मनाएं!

CM ने कहा 'लहसुन को ब्रांड बनाएं, इसे दुनियाभर में एक्सपोर्ट करें!'

WhatsApp Image 2022 05 24 At 9.41.35 AM 1 696x392

Bhopal : प्रदेश के दो जिलों के कलेक्टरों से रोज सुबह बातचीत करके जिला प्रशासन के कामकाज की समीक्षा के दौर में आज एक जिला मंदसौर रहा! CM ने मंदसौर कलेक्टर गौतम सिंह से जिले के कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। सरकार की चल रही योजनाओं की स्थिति पर चर्चा की और जरुरी निर्देश भी दिए। जिले का लिंगानुपात 1000 लड़कों पर 1021 बेटियां होने पर मुख्यमंत्री ने ख़ुशी जताई और कहा कि इसे एक उत्सव के रूप में मनाएं, मैं भी आऊंगा। बैठक में स्थानीय विधायक सहित मंत्री हरदीप सिंह डंग और जगदीश देवड़ा जुड़े हुए रहे।

लहसुन को ब्रांड बनाएं ‘एक जिला एक उत्पाद योजना’ में लहसुन उत्पादन को शामिल किया है। यह हमारे पास अवसर है कि हम इसका देश-विदेश में एक्सपोर्ट कर सकें। कुछ बड़ा सोचो। मार्केटिंग के लिए बेहतर किया जाए, ताकि जिले का उत्पाद ब्रांड बनकर फेमस हो, ऐसे प्रयास करें। कलेक्टर ने बताया कि मंदसौर का गौरव दिवस वृहद स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया है। इस पर CM ने कहा कि इसे हम भगवान पशुपतिनाथ से जोड़कर भी वृहद स्तर पर मना सकते हैं।

पेयजल की स्थिति संतोषजनक
CM ने कलेक्टर से जानकारी ली कि अभी पेयजल की स्थिति क्या है? इस पर कलेक्टर ने बताया पेयजल की स्थिति संतोषजनक है। जिले में कहीं कोई संकट नहीं है। नए बोर की खुदाई प्रतिबंधित है। लेकिन, उन्होंने यह भी बताया कि कुछ स्थानों पर मांग के अनुसार परिवहन से पेयजल प्रदाय किया जा रहा है। जिले में नल जल के तहत 192 प्रोजेक्ट काम कर रहे हैं। नगरीय क्षेत्र में चल रहे पेयजल प्रोजेक्ट के कारण कुछ सड़कों में गड्ढे होने की जानकारी मिली है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ी है। CM ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देने के निर्देश अधिकारियों को दिए।


Read More…[email protected]: CM शिवराज ने आज दो कलेक्टरों से की चर्चा,जानिए CM के सवाल और कलेक्टर के जवाब 


CM ने यह भी कहा कि जहां नल जल योजनाएं बेहतर नहीं चल रही, उनका रिव्यू कराएंगे। नल जल योजनाएं भविष्य के लिए बेहतर बनें, इसके लिए प्रयास करें। जनता का पैसा है, इसका सही उपयोग होना चाहिए। अधिकारी जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकर चर्चा करें, ताकि भविष्य के लिए बेहतर योजना बन सकें। सीतामऊ नल जल योजना के संबंध में शिकायत आने पर मुख्यमंत्री ने कंपनी को पेमेंट न करने के निर्देश भी दिए। जलाभिषेक अभियान के बारे में CM ने कहा कि इसके लिए जन सहयोग लें। हमको जनता को एकजुट करना चाहिए। पानी को बचाए, नहीं तो भविष्य में बड़ा जलसंकट का सामना करना पड़ेगा।

कानून व्यवस्था की स्थिति
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि नारकोटिक्स और पुलिस को सक्रिय किया जाए। अफीम और डोडा चूरा के कारण अंतरराष्ट्रीय तस्कर सक्रिय रहते हैं। मेरे निर्देश है कि इन्हें सख्ती से कुचल दो। साम्प्रदायिक तनाव की यदि कोई घटनाएं होती हैं, तो उन्हें आपसी सामंजस्य से पहले ही निपटाएं। लव जिहाद, धर्मांतरण, पशु तस्करी के मामलों को गंभीरता से लें। गुंडे, बदमाश, माफिया पर कार्रवाई जारी रहे। बैठक में SP ने बताया कि ऐसे लोगों पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है।

कलेक्टर ने बताया कि 303 करोड़ की 150 एकड़ जमीन भूमाफिया से मुक्त कराई है। बड़े-बड़े गोडाउन जो सरकारी जमीन पर बने थे उन्हें भी हटाया गया। CM ने कहा कि गुंडों, बदमाशों से जमीन छुड़ाकर गरीबों को देना है। मुझे कहने में संकोच नहीं के भाजपा की सरकार समाज के हर वर्ग के लिए काम कर रही है। इसलिए हितग्राहियों का परिवार बनाएं। उन्हें बताएं कि यह सरकार की योजना है। मंदसौर को योजनाओं क्रियान्वयन में आइडियल जिला बनाएं। हम सब मिलकर काम करें।

पीएम आवास योजना गति पर
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के बारे में CM को जानकारी दी फर्स्ट फेज में 39 हज़ार आवास स्वीकृत हुए थे, जो बन गए हैं। इस पर CM ने कहा कि इससे अपात्रों को न जोड़ें। अगर जोड़े गए हैं, तो उन पर कारवाई करें। पीएम आवास योजना (ग्रामीण) में 98 प्रतिशत आवास पूरे हुए, मैं बधाई देता हूँ। बाकी भी पूरे करें। शहरी आवास का प्रतिशत कम है, इसे भी तेजी से पूरे करें।

मंदसौर जिले को आइडियल बनाएं
आवास प्लस में 8 हज़ार की प्रथम क़िस्त जारी की जा चुकी हैं। निचले स्तर पर आवास स्वीकृत के लिए भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई करें। हमारी कोशिश होना चाहिए कि जो जायज लोग छूट गए हैं, उनकी प्रामाणिकता के साथ सूची बनाएं। जिनके घर बन रहे हैं। सबके लिए एक साथ सामान उपलब्ध कराने की कोशिश करें, ताकि उनकी कीमत कम हो सके। CM ने अनाज वितरण में मंदसौर को बेहतर व्यवस्था के लिए बधाई दी और कहा कि ‘अन्न उत्सव’ रस्म बनकर न रहे।

अमृत सरोवर
अमृत सरोवर ऐसे बने कि यह गांव के लिए भी प्रेरणा स्थल बन जाएं। 15 अगस्त, 26 जनवरी पर झंडा वंदन हो। हम ऐसा प्रयास करें कि मॉडल बने। इस कार्यक्रम से लोगों को जोड़ें। जब तक जनता का मन ना जुड़े सफलता नहीं मिलती। उद्योगपतियों को भी अमृत सरोवर बनाने में जोड़ सकते हैं। कुछ अमृत सरोवर के निर्माण का कार्य हाथ मे ले सकते हैं।

आंगनवाड़ी के लिए सहयोग
कुपोषण न रहे, बच्चे स्वस्थ रहें इसके लिए मैं आंगनबाड़ी के लिए सामान एकत्रित करने निकलूंगा। जिलों में जनप्रतिनिधि भी निकलें, क्योंकि ये समाज की भी जिम्मेदारी है। जो लोग समृद्ध हैं, वे अनाज, खिलौने या अन्य सामान आदि आंगनबाड़ी में दे सकते हैं।