WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

CM Shivraj Will Not Celebrate Birthday : CM ने क्या अपील की, क्यों जन्मदिन मनाने से मना किया!

1490

CM Will Not Celebrate Birthday : CM ने क्या अपील की, क्यों जन्मदिन मनाने से मना किया!

Bhopal : मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री श‍िवराज सिंह चौहान ने इस बार अपना जन्‍मदिन नहीं मनाने का फैसला किया। उन्‍होंने इस बारे में लोगों से भी अपील की है। श‍िवराज सिंह ने कहा कि व्यक्ति के जीवन में जन्मदिन महत्वपूर्ण दिन होता है। यह महत्वपूर्ण दिन जनता, समाज और सरकार की सेवा में लगे, इसलिए मैंने तय किया है कि मैं अपना जन्मदिन नहीं मनाऊंगा।

कृपया कोई होर्डिंग्‍स न लाएं और कोई औपचारिकता न करें। उन्‍होंने कहा कि यदि आप मुझसे स्नेह करते हैं तो एक पेड़ लगाएं या किसी जरूरतमंद की सहायता करें, मेरे लिए यही सबसे बड़ी शुभकामना होगी। उल्‍लेखनीय है कि शिवराज का जन्‍म‍द‍िन पांच मार्च को आता है।

अगर आप मुझसे स्नेह करते हैं तो अपने घर या आसपास कहीं एक पौधा लगा दें या किसी जरूरतमंद भाई या बहन की छोटी सी मदद कर दें, मेरे लिए यही सबसे बड़ी शुभकामना होगी। आओ पौधे लगाएं, धरती को समृद्ध बनाएं।

देखिए CM शिवराज का ट्वीट-