WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

CMO Transfer : परिषद और CMO के बीच विवाद के कारण नेपानगर भेजा

867
WhatsApp Image 2021 11 29 At 5.18.46 AM 696x723

Manawar : पिछले एक वर्ष से नगर पालिका CMO के खिलाफ लामबंद हुए नपा अध्यक्ष, पार्षद तथा कर्मचारियों के लगातार प्रयास करने पर अंततः CMO प्रदीप शर्मा का तबादला बुरहानपुर जिले की नेपानगर नगर पालिका में कर दिया गया।

जब से नगर पालिका में CMO प्रदीप शर्मा ने पद ग्रहण किया, तब से वे लगातार विवादों में रहे है। कई ठेकेदारों के बिलों के भुगतान पर जहां उन्होंने रोक लगा दी थी। वहीं कई नए कार्य पर भी उन्होंने कोई स्वीकृति नहीं होने दी। जिससे नपा अध्यक्ष संगीता शिवराम पाटीदार के साथ अधिकांश पार्षद भी उनके खिलाफ हो गए।

नपा उपाध्यक्ष अनिता सुरेश पाटीदार के नेतृत्व में भाजपा पार्षदों ने उन्हें हटाने के लिए धरना प्रदर्शन भी किया था। वहीं नपा के सभी कर्मचारियों ने सीएमओ के व्यवहार को लेकर काम बंद करने की चेतावनी देते हुए एसडीएम व कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपे थे।

नगर की बहुप्रतीक्षित RO Water पाइप लाइन जो लगभग 12 करोड़ की पेयजल योजना है, उसके ठेकेदारों के भुगतान पर भी उन्होंने रोक लगा रखी थी। जिससे आधे नगर की पेयजल सप्लाई भी प्रभावित हो रही थी।

नपा अध्यक्ष संगीता पाटीदार का कहना है कि स्वच्छता अभियान में भी हम अधिकारियों की निष्क्रियता के कारण इस वर्ष पिछड़ गए थे। स्वच्छता सर्वेक्षण में मनावर का नाम न आने से नागरिकों को भारी निराशा हुई थी।

नगर पालिका की चुनी हुई! परिषद और सीएमओ के बीच यदि तालमेल नहीं होगा तो जहां विकास कार्य प्रभावित होंगे, वहीं पार्षदों को अपने वार्डो में मतदाताओं की नाराजगी झेलना पड़ रही थी। लेकिन, अब सीएमओ का स्थानांतर हो जाने से जहां समूची नगर पालिका चैन की सांस ले रही है, वही देखना है कि अब इस नगर पालिका में कौन नया CMO पद ग्रहण करता है।