Cold Starts From Today : आज से बदलेगा मौसम, सर्दी बढ़ेगी और पारा गिरेगा

2 नवंबर तक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा जो तापमान और गिराएगा!

586

Cold Starts From Today : आज से बदलेगा मौसम, सर्दी बढ़ेगी और पारा गिरेगा

Bhopal : आज 30 अक्टूबर से मौसम में बदलाव होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिन और रात का तापमान गिरेगा और सर्दी अपना असर दिखाने लगेगी। 31 अक्टूबर से सर्दी में बढ़ोतरी की पूरी संभावना है। हर साल अक्टूबर महीने के अंतिम सप्ताह में सर्दी का असर दिखाई देने लगता है। ऐसा पिछले दस सालों से हो रहा है। 2 नवंबर तक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा जो तापमान गिराएगा।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में रात का तापमान 14.7 डिग्री तक पहुंच गया है। नवंबर महीने की शुरुआत से ही सर्दी अपना तीखा असर दिखाने लगेगी। पारे में और भी गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार 28 अक्टूबर की रात सीजन की सबसे सर्द रात रही। हवाओं ने अपना रुख बदला है। मौसम विभाग के अनुसार अभी उत्तर-पूर्वी और उत्तर पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। इस वजह से रात के समय सर्दी होती है, जबकि दिन में दक्षिणी-पश्चिमी हवाएं चलने के कारण गर्मी का एहसास होता है।

दिन में गर्मी का असर

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में इस समय रात के समय भले ही गुलाबी सर्दी अपना एहसास करा रही हो, लेकिन दिन में धूप चुभती है। पिछले तीन दिन तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि 25 अक्टूबर को 32.2 डिग्री, 24 को 31.9, 23 को 31.7, 22 को 33.7 और 21 अक्टूबर को 33.9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बीते 10 सालों में दो सालों को छोड़ दें, तो अक्टूबर महीने के अंतिम सप्ताह में सर्दी अपना असर दिखा रही देती है। इन 10 सालों में 31 अक्टूबर 2021 की रात सबसे ठंडी रात दर्ज की गई थी, न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक पहुंच गया था।