Cold Wave in MP : दो दिन और कहर बरपाएगी सर्दी

पश्चिमी विक्षोभ हिमालय से उत्तराखंड तक पहुंचने के बाद भी सक्रिय

488

Cold Wave in MP : दो दिन और कहर बरपाएगी सर्दी

Bhopal : इन दिनों पूरा उत्तर भारत इस समय ठंड की चपेट में है। कश्मीर और लद्दाख में पारा शून्य से नीचे लुढ़क गया। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के तमाम इलाके कोल्ड वेव की चपेट में हैं। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्से कोल्ड वेव यानी शीत लहर की चपेट में हैं।

मौसम विभाग ने अगले 3 दिन तक ठंड से राहत नहीं मिलने का अनुमान लगाया है। IMD ने भविष्यवाणी की कि नॉर्थ-वेस्ट इंडिया में अगले 3 दिनों तक शीतलहर जारी रहेगी। इस दौरान 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से ठंडी हवा बह सकती है। आने वाले कुछ दिन बहुत संभलकर रहना होगा। पहाड़ी राज्यों में हुई बर्फबारी और नॉर्थ वेस्ट से आने वाली हवाओं की वजह से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में लोगों को ठिठुरन महसूस हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 19 दिसंबर की सुबह न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Cold Wave in MP : दो दिन और कहर बरपाएगी सर्दी

भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 21 दिसंबर तक प्रदेश में ठंड का असर इसी तरह बरकरार रहेगा। इस बार पश्चिमी विक्षोभ हिमालय से उत्तराखंड तक पहुंचने के बाद भी सक्रिय है। इसके असर से राजस्थान में प्रति चक्रवाती हवाएं उत्तरी हिमालय से पश्चिमोत्तर भारत तक सीधे पहुंच रही है। यही वजह है कि दो दिन में ठंड का असर बढ़ा है। 22 दिसंबर को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय के कारण क्रिसमस के दौरान ठंड में हल्की राहत मिलेगी। नए साल में इस बार ठंड का असर ज्यादा ही रहेगा।

Also Read: प्रमुख सचिव की कुर्सी छीनना “पॉलिटिकल रिवेंज या फायर ऑफ स्कैम” 

बर्फीली हवाओं के कारण मध्य प्रदेश के अधिकांश इलाकों में लगातार तीन दिन से तापमान में गिरावट जारी है। पूर्वी और उत्तरी हवाएं अधिकतम 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली। इंदौर में सुबह धुंध का असर नहीं रहा और दृश्यता 4000 मीटर तक दर्ज की गई। रविवार सुबह इंदौर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री कम 20 डिग्री दर्ज किया गया। रात का तापमान 10 डिग्री से कम होने के कारण इंदौर में रविवार को इस सीजन में पहली बार कोल्ड डे (शीतल दिन) रहा।