राजधानी भोपाल सहित प्रदेश में ठंड बढ़ेगी, प्रदेश में सबसे ज्यादा सर्द रहा रायसेन

690

भोपाल: प्रदेश में हवा का रुख उत्तरी होने के साथ ही रफ्तार भी 12-14 किलोमीटर प्रति घंटा है। इन्हीं हवाओं के कारण तापमान में लगातार गिरावट आ रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी भोपाल सहित प्रदेश में ठंड पड़ने लगी है। भोपाल में गुरुवार की रात सबसे सर्द रही। पारा सामान्य से 4 डिग्री कम 11. 2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
भोपाल का पड़ोसी जिला रायसेन पचमढ़ी से भी ज्यादा ठंडा हो गया है।
यहां पारा 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ जबकि पचमढ़ी में रात का पारा 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
आने वाले दिनों में भोपाल में सहित प्रदेश में ठंड में और इजाफा होगा।
माना जा रहा है कि रात का पारा 10 से 11 डिग्री और दिन का तापमान 25 से 28 डिग्री के आसपास होगा।
शुक्रवार को भोपाल में दिन का तापमान 27.9 डिग्री था जब कि रात का पारा 1.6 की गिरावट के साथ 11. 2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।