कलेक्टर आशीष सिंह यातायात व्यवस्था सुधार के लिए 5 घंटे शहर का भ्रमण करेंगे

495

कलेक्टर आशीष सिंह यातायात व्यवस्था सुधार के लिए 5 घंटे शहर का भ्रमण करेंगे

भोपाल: कलेक्टर श्री आशीष सिंह भोपाल नगर निगम क्षेत्र में यातायात व्यवस्थाओं को सुगम बनाने के लिए और इसके साथ ही रोड किनारे के अतिक्रमण को हटाने के लिए चलने वाली मुहिम की तैयारी के संबंध में बुधवार को सुबह 10 बजे से रंग महल से थाना टीटी नगर, तरण पुष्कर, व्यापम चौराहा से नूतन कॉलेज, रविशंकर रोटरी, राजीव गांधी चौराहा, 1100 क्वार्टर हनुमान मंदिर, 10 नंबर मार्केट, बागसेवनिया थाना चौराहा, आशिमा मॉल, बावडिया ROB ब्रिज, गोविंदपुरा टर्निंग, अन्ना नगर चौराहा, भारत टाकीज रोड, नादरा बस स्टैंड से अग्रवाल धर्मशाला, रॉयल मार्केट, मोतिया तालाव रोड और करोंद चौराहा शहर का भ्रमण करेंगे ।

कलेक्टर आशीष सिंह के साथ नगर निगम कमिश्नर श्री केवीएस चौधरी कोलसानी, यातायात प्रभारी, पुलिस अधिकारी, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी, एमपीईबी के अधिकारी भी साथ रहेंगे।

कलेक्टर श्री सिंह ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में निर्देश दिए थे कि यातायात की व्यवस्था को सुगम बनाने और राजधानी के अनुरूप चौराहों को सुंदर बनाने के लिए सभी अधिकारियों के साथ शहर का भ्रमण करेंगे इसके लिए कलेक्टर आशीष सिंह सुबह 10 बजे टी टी नगर थाने से दोपहर 2 बजे तक अधिकारियों के साथ शहर को ट्रैफिक व्यवस्था का अवलोकन और यातायात को सुधारने के लिए विशेषज्ञों की टीम के साथ निरीक्षण भी करेंगे।