
Collector Honours Meritorious Students जिला स्तरीय ओलंपियाड में चयनित 32 मेधावी विद्यार्थियों को कलेक्टर ने किया सम्मानित!
Ratlam : जिला स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता में रतलाम जिले से चयनित कक्षा 2 से 8 तक के प्रत्येक कक्षा एवं विषय में प्रथम स्थान प्राप्त 32 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान समारोह 27 फरवरी को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित किया गया।
कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने प्रत्येक कक्षा के प्रत्येक विषय में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों एवं मार्गदर्शी शिक्षकों को भी सम्मानित किया।

सभी बच्चों को प्रमाण पत्र एवं शील्ड के साथ स्कूल बैग, ट्रेक शुट, पानी की बोतल, टिफिन, कैप, ज्योमेट्री बॉक्स उपहार स्वरूप प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के निर्देशानुसार 2 चरणों में संचालित ओलम्पियाड प्रतियोगिता एवं चयनित छात्रों के संबंध में विस्तृत जानकारी पीपीटी के माध्यम से सहायक परियोजना समन्वयक विवेक नागर द्वारा दी गई। कार्यक्रम में राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त छात्रा हिरल पवांर ने भी अपने अनुभव साझा किए। सहायक संचालक राहुल मंडलोई, जिला परियोजना समन्वयक राजेश कुमार झा, मुकेश राठौर एवं विकासखण्ड के अकादमिक समन्वयक एवं जनशिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सहायक परियोजना समन्वयक विवेक नागर ने किया!





