Collector Inspects : कलेक्टर ने गेहूं उपार्जन केन्द्र नामली का किया आकस्मिक निरीक्षण! 

39

Collector Inspects : कलेक्टर ने गेहूं उपार्जन केन्द्र नामली का किया आकस्मिक निरीक्षण! 

Ratlam : कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह मंगलवार को जिले के नामली पहुंची थी उन्होंने उपार्जन केन्द्र नामली का आकस्मिक निरीक्षण करते हुए नामली उपार्जन केन्द्र की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। बता दें कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार जिले में उपार्जन केन्द्रो पर समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन किया जा रहा हैं।

 

IMG 20260428 WA0182

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने तौल कांटों का सत्यापन करवाया तथा कंप्यूटर के माध्यम से संचालित ऑनलाइन प्रक्रिया को देखा। मॉइश्चर मशीन से गेहूं की नमी की जांच समक्ष करवाई। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने किसानों से संवाद कर उपार्जन प्रक्रिया, उपलब्ध सुविधाओं एवं केंद्रों पर की जा रही व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की एवं उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। तौल का सत्यापन करने के लिए गेहूं की बोरियों का वजन समक्ष मे करवा कर सत्यापन करवाया। गर्मी की स्थिति को देखते हुए खरीदी केन्द्र पर ठंडा पेयजल, ORS के पैकेट, छाया इत्यादि की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। किसानों की संख्या को देखते हुए तुलाई कार्य के लिए तौल काटों की संख्या बढ़ाने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर के साथ जिला आपूर्ति अधिकारी आनंद गोले, तहसीलदार रतलाम ग्रामीण आशीष उपाध्याय सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे!

 

IMG 20260428 WA0183

IMG 20260428 WA0184

Screenshot 20260422 162955