महिलाओं के लिये इस मीडिया संस्थान की प्रशंसनीय पहल

710

महिलाओं के लिये इस मीडिया संस्थान की प्रशंसनीय पहल

Bhopal: दुनियाभर में पीरियड लीव/ मेंस्ट्रुअल लीव को लेकर मुहिम छिड़ी हुई है। स्पेन इसे लागू करने वाला पहला यूरोपियन देश बन गया है। लेकिन भारत में अब भी इस मुद्दे पर कोई जागरूकता नहीं है। हालांकि बिहार में ये व्यवस्था लागू है, लेकिन बाकि राज्यों में इसे लेकर अब तक शायद विचार ही नहीं किया गया। कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों में जरूर इस तरह की सुविधाएं मिलती हैं और प्रायवेट सेक्टर में भी कुछ स्थानों पर कंपनियों में इसपर पॉलिसी है। लेकिन अधिकांश संस्थानों मैं इस ओर ध्यान नहीं दिया जाता है।

इसी संदर्भ में मध्यप्रदेश में

MPBreaking News MP में ही नहीं संभवतः भारत में पहला मीडिया संस्थान होगा जहां फीमेल स्टाफ के लिए महीने में 2 दिन की पीरियड लीव का नियम लागू किया गया है।

संस्थान की सीईओ श्रुति कुशवाहा ने बताया कि 6 जून 2022 को इस बारे में निर्णय लिया गया और लागू भी कर दिया गया। ये जून माह से ही अप्लाई हो रहा है।

उन्होंने बताया कि संस्थान में साल 2020 से ही work from home व्यवस्था लागू है और कुछ महिला सदस्य तो ऐसी हैं जिनसे मैनेजमेंट कभी आमने सामने मिला ही नहीं। केवल फोनो/ऑनलाइन इंटरव्यू हुआ और उन्होने अपने अपने घर से काम करना शुरू कर दिया। यहां हर सदस्य विशेषकर महिला सदस्यों के लिए बेहद अनुकूल और सुरक्षित माहौल है और एडिटोरियल टीम में तो महिलाओं की संख्या पुरूषों से अधिक है। मैनेजमेंट की कोशिश रहती है कि सभी एक परिवार की तरह रहें तथा काम के लिए हमेशा सकारात्मक माहौल बना रहे।