Commissioner Suspends DEO: संभागायुक्त आशीष सिंह ने देवास के जिला शिक्षा अधिकारी को किया निलंबित 

35
Suspend

Commissioner Suspends DEO: संभागायुक्त आशीष सिंह ने देवास के जिला शिक्षा अधिकारी को किया निलंबित 

उज्जैन। संभागायुक्त श्री आशीष सिंह ने देवास जिले के जिला शिक्षा अधिकारी एच.एस. भारती को वित्तीय अनियमितताओं के अंतर्गत मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9(1)(क) के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

निलंबन अवधि के दौरान श्री एच.एस. भारती का मुख्यालय कार्यालय संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण, उज्जैन संभाग, उज्जैन रहेगा।

इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी, देवास का अतिरिक्त प्रभार श्री अजय मिश्रा, जिला परियोजना समन्वयक, जिला शिक्षा केन्द्र, देवास को सौंपा गया है।