
Zudio स्टोर में हंगामा :पति ने पत्नी को बॉयफ्रेंड के संग शोपिंग करते हुए पकड़ा !
दिल्ली से सटे नोएडा में एक पति ने अपनी पत्नी को दूसरे के साथ देखकर उसकी सरेआम जमकर धुनाई कर दी। इस हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।नोएडा में एक शादीशुदा महिला कथित तौर पर अपने प्रेमी संग शोरूम में शॉपिंग कर रही थी तभी पति भी अचानक वहां पहुंच गया और रंगे हाथ पकड़ने के बाद जमकर मारपीट की। इस घटना को देख शोरूम के बाहर हंगामा हुआ .
नोएडा के सेक्टर 49 में Judio स्टोर में पत्नी प्रेमी के साथ शॉपिंग कर रही थी। 18 हजार रुपए की शॉपिंग के बाद मौके पर पहुंचे पति ने पत्नी को जड़ दिए थप्पड़।
नोएडा में एक नामी शोरूम से हाई वोल्टेज ड्रामे का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला अपने प्रेमी के साथ शॉपिंग करने पहुंची थी, लेकिन उसे भनक भी नहीं थी कि उसका पति चुपके से उसका पीछा कर रहा है। ऐसे में जैसे ही दोनों शॉपिंग में मशगूल हुए, पीछे से आए पति ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। अपनी पत्नी को दूसरे मर्द के साथ देख पति का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने आव देखा न ताव और सरेआम पत्नी की धुनाई शुरू कर दी। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
पूरा मामला दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर-49 स्थित जूडियो शोरूम का बताया जा रहा है। शोरूम में अचानक हुई मारपीट से मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी शॉपिंग छोड़कर पति-पत्नी और प्रेमी के बीच चल रहे तमाशे को देखने जुट गए।
पति ने पत्नी को बुरी तरह पीटा
पति ने पत्नी को इतनी बुरी तरह पीटा कि उसके चेहरे और शरीर पर कई जगह चोट आईं। इस दौरान आस-पास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करते हुए पति को शांत कराने की कोशिश, लेकिन उसने एक न सुनी। हाई वोल्टेड ड्रामे की जानकारी मिलते ही मौके पुलिस पहुंची और दोनों पति-पत्नी को थाने ले गई।
प्रेमी के साथ मिलकर 18 हजार की शॉपिंग की
बताया जा रहा है कि महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर करीब 18 हजार से ज्यादा की शॉपिंग की। खैर, घटना के वक्त मौके पर मौजूद किसी शख्स ने इस पूरे ड्रामे का वीडियो अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘लग रहा है जूडियो में उस दिन Buy 1 Get 2 Free वाली स्कीम चल रही थी!’





