Congress Election Campaign Committee Announced :  कांतिलाल भूरिया को कांग्रेस ने चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया!  

1204

Congress Election Campaign Committee Announced :  कांतिलाल भूरिया को कांग्रेस ने चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया!  

सुरजेवाला और हंडोरे ऑब्जर्वर होंगे, चुनाव अभियान समिति भी घोषित! 

   New Delhi : भाजपा के आदिवासी कार्ड के मुकाबले कांग्रेस ने भी एक सीनियर आदिवासी नेता को बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने चुनाव प्रचार अभियान समिति की घोषणा की। इस 32 सदस्यों वाली समिति का अध्यक्ष आदिवासी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कांतिलाल भूरिया को बनाया गया है। पार्टी ने प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर ऑब्जर्वर भी नियुक्त कर दिए हैं। जिस तरह से ऑब्ज़र्वर नियुक्त किए गए, उससे लगता है कि कांग्रेस की तैयारी विधानसभा के साथ लोकसभा चुनाव की भी है। यही कारण है कि AICC (ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी) ने इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी भी शुरू कर दी।
AICC ने विधानसभा चुनाव के लिए राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला को सीनियर ऑब्जर्वर बनाने  की भी घोषणा की। महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता चंद्रकांत दामोदर हंडोरे को ऑब्जर्वर बनाया गया है। भोपाल लोकसभा सीट के लिए असम के कांग्रेस विधायक रकीबुद्दीन अहमद को ऑब्जर्वर बनाया गया जो उज्जैन की कांग्रेस नेता नूरी खान के पति हैं। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के सीनियर ऑब्जर्वर और ऑब्जर्वर टिकट वितरण से लेकर चुनावी रणनीति बनाने का काम भी करेंगे। पार्टी को एकजुट रखना, नेताओं की नाराजगी दूर करने का काम भी देखेंगे। कार्यकर्ताओं और नेताओं की समस्याएं और सुझाव भी ये नेता सुनेंगे। क्षेत्र की वास्तविक स्थिति जानकर उसके अनुसार जीत की रणनीति पर काम करेंगे।

WhatsApp Image 2023 08 01 at 10.45.15

 

चुनाव प्रचार अभियान समिति के सदस्य
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने चुनाव प्रचार अभियान समिति में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, सुरेश पचौरी, अरुण यादव, अजय सिंह राहुल, विवेक तंखा, राजमणि पटेल, नकुलनाथ, सज्जन सिंह वर्मा, एनपी प्रजापति, केपी सिंह, लक्ष्मण सिंह, बाला बच्चन, तरुण भनोट, ओमकार सिंह मरकाम, विजयलक्ष्मी साधो, राजेंद्र सिंह, हिना कांवरे, लाखन सिंह यादव, सुखदेव पांसे, जीतू पटवारी, कमलेश्वर पटेल, सुरेंद्र सिंह, हनी बघेल, रामनिवास रावत, सुरेंद्र चौधरी, आरिफ मसूद, महेंद्र जोशी, शोभा ओझा, अशोक सिंह, राजीव सिंह को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है। राज्य स्तरीय फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन के प्रमुख और ऐसी/एसटी और माइनॉरिटी डिपार्टमेंट के अध्यक्ष भी इस समिति के सदस्य हैं।

WhatsApp Image 2023 08 01 at 11.20.32WhatsApp Image 2023 08 01 at 11.20.32 1

समिति के जरिए कई गणित साधे 
कमलनाथ कैबिनेट में जगह नहीं मिल पाने से शिवपुरी जिले की पिछोर सीट से 6 बार के विधायक केपी सिंह और चाचौड़ा (गुना) से विधायक लक्ष्मण सिंह नाराज चल रहे थे। केपी सिंह पार्टी के कार्यक्रमों में कम ही नजर आते हैं और लक्ष्मण सिंह के बयान कई बार पार्टी के खिलाफ भी सामने आए। इनकी नाराजी को देखते हुए इन दोनों को चुनाव अभियान समिति में सदस्य बनाया गया है।

पिता-पुत्र और भाई भी कमेटी में शामिल 
AICC ने कैंपेन कमेटी में पहली बार विधायक बने आरिफ मसूद को शामिल किया। वे भोपाल की मध्य सीट से विधायक हैं। अल्पसंख्यकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आरिफ मसूद को इस कमेटी में बतौर सदस्य शामिल किया गया है। इसके अलावा पिता – पुत्र और दो सगे भाई भी शामिल किए हैं। छिंदवाड़ा से मौजूदा सांसद नकुलनाथ के साथ ही उनके पिता कमलनाथ इस कमेटी के सदस्य हैं। दिग्विजय सिंह और उनके छोटे भाई लक्ष्मण सिंह को भी इस कमेटी में शामिल किया गया है।

Cabinet Meeting Today: 2 नई तहसीलों और 4 नवीन शासकीय महाविद्यालयों को प्रारंभ करने की मिलेगी मंजूरी