कांग्रेस ने अंबेडकर का सदा अपमान किया, महू में अंबेडकर जयंती पर CM डॉ यादव

151

कांग्रेस ने अंबेडकर का सदा अपमान किया, महू में अंबेडकर जयंती पर CM डॉ यादव

 

महू से दिनेश सोलंकी की रिपोर्ट

महू। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधा कि उन्होंने डॉक्टर अंबेडकर को कभी तवज्जो नहीं दी और उन्हें कभी चुनाव लड़ने नहीं दिया। वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना लगाते हुए कहा कि उन्होंने संसद में संविधान का अपमान किया है। उन्हें माफी मांगने के लिए जन्मस्थली आना चाहिए।

IMG 20250414 WA0098 scaled

मुख्यमंत्री यादव समय से एक घंटा विलंब से महू पहुंचे। उन्होंने अंबेडकर प्रतिमा को श्रृद्धा सुमन अर्पित किए। प्रेस को संबोधित करते हुए महू से दिल्ली ट्रेन सेवा शुरू होने पर प्रधानमंत्री का आभार माना, आशापुरा, महू में बड़ी गौशाला बनाने को लेकर बेहतर दूध उत्पादन की बात कही।

IMG 20250414 WA0099

जन्मस्थली के सामने बने मंच पर संबोधित करते हुए कांग्रेस को धिक्कारा कि संविधान अपमान की बात करने वाली खुद कांग्रेस ने डॉ आंबेडकर का सदा अपमान किया, उन्हें लोकसभा चुनाव जीतने नहीं दिया। जबकि बाबा साहब ने सर्वहारा वर्ग के लिए आरक्षण करवाया। कांग्रेस को तो माफी मांगना चाहिए। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, मंत्री तुलसीराम सिलावट, कविता पाटीदार, विधायक उषा ठाकुर आदि नेता मौजूद थे।

इसके पूर्व जन्म स्थली पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी माल्यार्पण किया। पटवारी ने संविधान का अपमान का आरोप लगाते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को माफी मांगने के लिए अंबेडकर जन्मस्थली तक आने की राय दी।