Congress in Favor of Women’s Reservation : कांग्रेस ने महिला आरक्षण बिल का समर्थन किया!

सोनिया गांधी ने कहा 'ये बिल मेरे पति लेकर आए, जो गिर गया था!'

795

Congress in Favor of Women’s Reservation : कांग्रेस ने महिला आरक्षण बिल का समर्थन किया!

New Delhi : कांग्रेस ने संसद में ‘महिला आरक्षण बिल’ का समर्थन किया। लोकसभा में बोलते हुए कहा सोनिया गांधी ने कहा कि मैं बिल के समर्थन में खड़ी हूं। सोनिया ने कहा कि महिला आरक्षण के लिए मेरे पति राजीव गांधी बिल लेकर आए थे, जो गिर गया था। कांग्रेस की मांग है कि बिल को फौरन अमल में लाया जाए। इससे पहले जातिगत जनगणना कराकर OBC महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था की जाए।

संसद के विशेष सत्र का आज बुधवार को तीसरा दिन है। दोनों सदनों की कार्यवाही जारी है। लोकसभा में महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन विधेयक) पर डिबेट शुरू हो गई है। सबसे पहले कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने सदन को बिल के बारे में बताया। इसके बाद कांग्रेस की ओर से सोनिया गांधी ने अपनी बात कही।

भाजपा की और से निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी, दीया कुमारी अपनी बात रखेंगी। यह डिबेट शाम 6 बजे तक चलेगी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाषण दे सकते हैं।

नई संसद में कामकाज के पहले दिन यानी 19 सितंबर को लोकसभा में महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन विधेयक) पेश किया गया। इस बिल के मुताबिक, लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% रिजर्वेशन लागू किया जाएगा। लोकसभा की 543 सीटों में से 181 महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। ये रिजर्वेशन 15 साल तक रहेगा। इसके बाद संसद चाहे तो इसकी अवधि बढ़ा सकती है।