Refusal to Join AAP : अश्विन जोशी ‘आप’ में नहीं जा रहे, टिकट का दावा किया! 

उन्होंने कहा 'मेरा नाम सर्वे में सबसे ऊपर, कुछ लोग साजिश कर रहे!'  

841

Refusal to Join AAP : अश्विन जोशी ‘आप’ में नहीं जा रहे, टिकट का दावा किया!

Indore : कांग्रेस के पूर्व विधायक अश्विन जोशी के आम आदमी पार्टी (आप) में जाने की ख़बरों की हवा निकल गई। उन्होंने खुद इन अफवाहों को गलत बताया कि वे ‘आप’ ज्वाइन करने वाले हैं। ये खबर इसलिए सामने आई कि क्षेत्र क्रमांक-3 से इस बार दीपक जोशी (पिंटू) को टिकट देने की चर्चा है। जबकि, अश्विन का दावा है कि सर्वे में उनका नाम सबसे ऊपर है।

इंदौर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और तीन बार के विधायक अश्विन जोशी के ‘आम आदमी पार्टी’ के संपर्क में होने की खबर के बाद माहौल गरमा गया था। इसलिए कि ‘आप’ की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने खुद ये बात कही थी। उन्होंने कहा था कि ‘आप’ में नेताओं के आने का सिलसिला जारी है। कांग्रेस के नेता अश्विन जोशी से भी बात चल रही है।

ये बात सामने आते ही अश्विन जोशी ने वीडियो जारी कर कहा है कि मैं कांग्रेस के साथ हूं। पांच बार से टिकट मिलने की बातें फिजूल है। मेरा नाम इस बार भी सर्वे में सबसे ऊपर है। कोई कितनी बार भी चुनाव लड़ सकता है। कुछ लोग साजिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है।

अश्विन जोशी दिग्विजय सिंह के करीबी माने जाते हैं। वे तीन बार जीते और दो बार चुनाव हारे हैं। विधानसभा क्षेत्र-3 से पिंटू जोशी और अरविंद बागड़ी के भी नाम चर्चा में हैं। जबकि, इस बारे में कांग्रेस के कुछ नेताओं का कहना है कि ये अफवाह अश्विन जोशी ने ही उड़वाई है ताकि उनके टिकट में कोई अड़चन न आए।