Congress Invited Sumitra Mahajan : सुमित्रा महाजन को कांग्रेस ने चुनाव लड़ने के लिए न्यौता! 

महाजन ने कमलनाथ को भाजपा में आमंत्रित किया था, कांग्रेस ने पलटवार किया!

669

Congress Invited Sumitra Mahajan : सुमित्रा महाजन को कांग्रेस ने चुनाव लड़ने के लिए न्यौता! 

Indore : कांग्रेस ने पूर्व सांसद और लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को जय सियाराम के नारे के साथ कांग्रेस ज्वाइन करने का ऑफर दिया। कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल ने उन्हें इस आशय का पत्र लिखकर यह ऑफर दिया। इस पत्र में कांग्रेस से लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कही।

कुछ दिन पहले आठ बार की सांसद रही पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ को भाजपा में शामिल होने का न्यौता दिया था। इसके जवाब में अब कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस ने ताई को कांग्रेस की सदस्यता लेने और इंदौर से दल की ओर से लोकसभा चुनाव लड़ने का न्यौता दिया है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने पत्र में लिखा है कि आपने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिखकर आमंत्रित किया है। आप जय जय सिया राम नारे के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता प्राप्त करें। महाजन जी हम कांग्रेसजनों का निवेदन है कि, आज देश बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी द्वारा बनाए संविधान की हत्या होते हुए देख रहा है। आपकी ही भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता इस प्रकार के कृत्य कर रहे है। हमारा आपसे निवेदन है कि आज देश में संविधान बचानें की जरूरत है। इसलिए आप जय जय सिया राम जय संविधान बचाओं नारें के साथ नारे को लेकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करे। और कांग्रेस पार्टी की ओर से इन्दौर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ें।

IMG 20240212 WA0033

सुमित्रा महाजन इंदौर से लगातार 8 बार सांसद रह चुकी है। वे 1989, 1991, 1996, 1998, 1999, 2004, 2009 और 2014 में इंदौर से चुनाव जीती हैं। सुमित्रा महाजन के नाम एक ऐसा रिकाॅर्ड दर्ज है, जिसे तोड़ना लगभग असंभव है। वे एकमात्र महिला सांसद हैं, जो एक ही लोकसभा क्षेत्र से, एक ही पार्टी से लगातार 8 लोकसभा चुनाव जीती।

मीरा कुमार के बाद लोकसभा स्पीकर का पद संभालने वाली दूसरी महिला रही हैं। 12 अप्रैल 1943 को महाराष्ट्र के चिपलुन में जन्मी सुमित्रा महाजन के पिता संघ के प्रचारक थे। 22 साल की उम्र में इंदौर में एडवोकेट रहे स्व. जयंत महाजन से उनका विवाह हुआ था।