
पढ़ना जारी रखें
कैलाश विजयवर्गीय 12 जुलाई को इंदौर के कांग्रेस कार्यालय पहुंचे थे। यहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उनके लिए गुलदस्ते से लगाकर मिठाई तक मंगवाई गई। कांग्रेस के शहर अध्यक्ष ने गुलदस्ते देकर कैलाश विजयवर्गीय का स्वागत किया उनके गले भी लगे थे। विजयवर्गीय का इस गर्मजोशी से स्वागत होने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने नाराजगी जाहिर की थी। इसके बाद पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक में नेताओं ने इस मामले को उठाया। इसके बाद दोनों को पार्टी ने नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया। बताते हैं कि शहर और जिला अध्यक्ष संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। समय सीमा में जवाब न देने पर पार्टी ने दोनों नेताओं को निलबिंत कर दिया। इसका उल्लेख कारण बताओ के लिए जारी पत्र में भी किया गया है।
निलंबन की बात को पार्टी ने छुपाया
इंदौर कांग्रेस ने चड्ढा और यादव को शिकायत के बाद 20 जुलाई को ही 7 दिन के लिए निलंबित कर दिया था। यह भी कहा कि सात दिन में अपना जवाब भी प्रस्तुत करें। हालांकि, पार्टी ने पूरा घटनाक्रम छुपाए रखा। जानकारी दी गई कि केवल 7 दिन का नोटिस जारी हुआ है। जबकि, दोनों को तभी निलंबित किया गया था। यह पत्र भी सोमवार को सामने आया।


