EVM के लिए कांग्रेस बना सकती है निगरानी समिति, हर जिले से पार्टी नेताओं को किया जाएगा शामिल

317

EVM के लिए कांग्रेस बना सकती है निगरानी समिति, हर जिले से पार्टी नेताओं को किया जाएगा शामिल

भोपाल:
प्रदेश कांग्रेस इस बार विधानसभा चुनाव में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। अब कांग्रेस इस पर विचार कर रही है कि EVM की जांच और उसे लेकर होने वाली शिकायतों को ध्यान में रखते हुए निगरानी समिति बनाएं। दरअसल जून महीने में हर जिले में EVM को राजनीति दलों के प्रतिनिधियों के द्वारा चेक करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी बुलाएंगे।

कांग्रेस इस बार EVM और वीवीपेट को लेकर विशेष ध्यान रखने जा रही है। इसके लिए हर जिले के जिला कमेटी से दो ऐसे नेताओं और कार्यकर्ता के नाम मांगे जाएंगे जो ईवीएम और वीवीपेट की जानकारी रखते हों। इन्हें ही पार्टी जिला निर्वाचन अधिकारी के बुलावे पर ईवीएम को चेक करने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के ओर से भेजेगी।

ट्रैनिंग देने की भी होगी व्यवस्था
EVM में होने वाली गड़बड़ी को पकड़ने के लिए भी कांग्रेस ट्रैनिंग दिए जाने पर विचार कर रही है। इस समिति के सदस्यों को भोपाल बुलाकर चुनाव से पहले ट्रैनिंग दी जा सकती है। इसके जरिए उन्हें यह बताया जाएगा कि कैसे ईवीएम की गड़बड़ी को पकड़ा जा सकता है। और गड़बड़ी की आशंका पर तत्काल किन किन अधिकारियों को शिकायत की जा सकती है। वहीं प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में भी इन गड़बड़ी की जानकारी सभी को देना होगी।