Congress Observer : कांग्रेस के तीन विधायक कर्नाटक में ऑब्ज़र्वर बनाए गए!  

कांग्रेस कमेटी ने सभी राज्यों के 61 पर्यवेक्षकों की सूची जारी की!

1114

Congress Observer : कांग्रेस के तीन विधायक कर्नाटक में ऑब्ज़र्वर बनाए गए!  

Bhopal : प्रदेश के तीन कांग्रेस विधायकों को कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। आल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने मध्यप्रदेश के दो नेताओं को ऑब्जर्वर बनाया है। इनमें प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन और पूर्व वन मंत्री उमंग सिंघार शामिल हैं। मध्यप्रदेश से जुड़े पत्रकार और अब कांग्रेस पदाधिकारी पंकज शर्मा का नाम भी इस लिस्ट में है।

कांग्रेस कमेटी शुक्रवार देर रात जो सूची जारी की, उनमें कई राज्यों के नेताओं को शामिल किया गया। ये कांग्रेस नेता कर्नाटक विधानसभा चुनाव में आब्जर्वर की भूमिका में रहेंगे। कांग्रेस कमेटी ने सभी राज्यों के 61 पर्यवेक्षकों की सूची जारी की है। चुनाव तैयारियों की निगरानी के लिए बेंगलुरु और विधानसभा स्तर के पर्यवेक्षकों को इस सूची में शामिल किया गया है। मध्यप्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कमलनाथ सरकार में गृहमंत्री रहे बाला बच्चन, वन मंत्री रहे उमंग सिंघार और उच्च शिक्षा मंत्री रहे जीतू पटवारी के नाम भी इस लिस्ट में शामिल है।

कर्नाटक में 10 मई को एक ही चरण में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। वोटों की गिनती 13 मई को होगी। 224 सीटों वाली कर्नाटक विधानसभा में फिलहाल 119 विधायक भाजपा के हैं। जबकि, कांग्रेस के 75 विधायक हैं, वहीं सहयोगी जद (S) के 28 विधायक है। कर्नाटक में वर्तमान में भाजपा की सरकार है।